

सिहोरा मंडल अध्यक्ष के भाग्य का फैसला पेटी में बंद
भाजपा संगठन चुनाव: रायशुमारी में कई नाम आए सामने, जल्द होगी सूची जारी
सिहोरा
भाजपा के संगठन चुनाव में सिहोरा मंडल अध्यक्ष पद के लिए हरिओम कैफे में मंडल के निर्वाचन प्रभारी डाॅ सुभाष तिवारी उपाध्यक्ष भाजपा जबलपुर ग्रामीण की मौजूदगी में मंडल अध्यक्ष पद के लिए रायषुमारी हुई। अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदारों ने दावेदारी पेष की। समन्वय नहीं बन पाने की स्थिति में बूथ अध्यक्षांे को पर्ची देकर तीन पसंदीदा नामों के लिए वोटिंग कराई गई। अध्यक्ष के भाग्य का फैसला पेटी में बंद हो गया है। वहीं अध्यक्ष के नामों की घोषणा 15 दिसम्बर को होने की संभावना है।
भाजपा सिहोरा नगर मंडल में ग्रामीण क्षेत्र के 19 नए बूथों को जोडे जाने से ग्रामीण क्षेत्र के दावेदारों ने पहले को काफी नाराजगी जताई, जिसको लेकर मौके पर माहौल गर्मा गया। वहीं पर्यवेक्षक ने पूरे माहौला को संभालते हुए दावेदारों की आपत्ति संगठन तक पहुंचाने की बात कही। बाद में 56 बूथ अध्यक्षों ने तीन पंसदीदा नामों के लिए वोटिंग की। वहीं बूथ अध्यक्षों का यह भी कहना था कि मंडल अध्यक्ष के लिए कितने दावेदार हैं, उन्हें इस बात की भी जानकारी नहीं है। बूथ अध्यक्षों की आपत्ति इस बात को लेकर भी देखी गई कि सिहोरा नगर मंडल में पहले 37 बूथ अध्यक्ष थे, लेकिन आनन-फानन में सिहोरा मंडल मंे ग्रामीण क्षे़त्र के 19 बूथ कब जोड दिए और उसका परिसीमन ( मंडल विस्तार) कर दिया गया, उन्हें कानों कान खबर नहीं हुई।
दावेदार जुगत भिडाने में जुटे, गर्माया माहौला
सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के सिहोरा मंडल अध्यक्ष का पद काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। आपको बताते चलें कि वर्तमान मंडल अध्यक्ष का कार्यकाल एक से डेढ साल का ही हुआ है। इस बीच में फिर से चुनाव होने से सिहोरा नगर का माहौला गर्मा गया है। जिन पसंदीदा दावेदारों के नाम वोटिंग में सामने आए हैं, वे अध्यक्ष पद के लिए अपने आकाओं की चैखट पर दस्तक देने की जुगत में लग गए हैं। सूत्रांे की मानें तो इस बार संगठन सिहोरा मंडल अध्यक्ष के लिए नए चेहरे की तलाष में हैं। ऐसा माना जा रहा है इस बार कोई नया चेहरा ही सिहोरा मंडल का अध्यक्ष होगा, वहीं वर्तमान मंडल अध्यक्ष का विधानसभा, लोकसभा और पार्षद उप चुनाव में काम बेहतर रहा है, जिन्हें नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। आखिर देखने वाली बात यह होगी कि लोगों को पुराना या नया कौन सा मंडल अध्यक्ष मिलता है।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर 8819052418