

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिहोरा में संविधान दिवस मनाया।
सिहोरा….
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिहोरा में प्राचार्य बी.एस. परस्ते, विनोद पटेल प्रभारी, उश्रेशि अशोक तिवारी की उपस्थिति में संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षक अशोक तिवारी ने संविधान की उद्देशिका का वाचन किया , प्राचार्य बी एस परस्ते सहित शिक्षकों ने उसमें इंगित उद्देश्यों की शपथ ली गई और सभी छात्रों और शिक्षकों ने संकल्प लिया कि संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा, निष्ठा और कर्तव्यबोध का निर्वहन सतत करते रहेंगे और अपनी मूल दायित्वों का भी निर्वहन करते रहेंगे। इस अवसर पर चित्रकला रंगोली, मेहंदी, संविधान के बारे में भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।इस अवसर पर संविधान की महत्वपूर्ण जानकारियां अध्यनरत छात्राओं को दी गई।
प्राचार्य बी एस परस्ते ने संविधान की आवश्यकता और उसके महत्व पर चर्चा करते हुए बताया कि हम सभी संविधान का पालन करते हैं हमारा देश धर्मनिरपेक्ष होकर संविधान में वर्णित बातों के अनुसार चलता है। 26 नवंबर को पूरे भारतवर्ष में संविधान दिवस मनाया जाता है। संविधान निर्माताओ ने भारत की संप्रभुता एवं राष्ट्रीय एकता के मध्य नजर विश्व का सबसे बड़ा संविधान भारत में लागू किया है।
इस अवसर पर बी.एस. परस्ते प्राचार्य ,विनोद पटेल प्रभारी ,सुप्रिया सिंह ,अशोक तिवारी, कल्पना विश्वकर्मा, अर्चना गर्ग ,रुचि पटेल, मनीषा शर्मा ,अरुणा ज्योतिषी, करुणा तिवारी ,कार्तिका गुप्ता, राजेश्वरी सोनी, रूपाली श्रीवास्तव, सुषमा नायक, रजनी महोलिया ,निधि तिवारी, राधा पाठक ,राजेश नेमा पी एल महोबिया ,वर्षा पांडे, अंजना तिवारी, रंजना जायसवाल ,संदीप दीक्षित, रक्षा पांडे उपस्थित रहे।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर 8819052418