
हर घर तिरंगा अभियान में हो सभी की सहभागिता : रानू तिवारी

भाजपा जिला ग्रामीण की पत्रकार वार्ता
सिहोरा
हर घर तिरंगा अभियान में पार्टी के सभी जिला, मंडल,व बूथ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, ग्राम, जनपद, नगर पालिका, विधानसभा के जनप्रतिनिधिगण राष्ट्रीय भाव से प्रत्येक घर पर तिरंगा लगाकर एवं लगवाकर हर्षोल्लास के साथ राष्ट्र की एकता में भागीदार बनें। यह बात भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष रानू तिवारी ने स्थानीय विश्रामगृह सिहोरा में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। तिवारी ने आगे कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित होंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रयास रहेगा कि हर घर हर परिवार तक तिरंगा ध्वज पहुंचे और उसे हर घर पर फहराया जाए।
तीन चरणों में चलेगा अभियान
पत्रकार वार्ता में बताया गया कि 11 अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया गया है । प्रथम चरण में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत तिरंगा यात्राओं से होगी। इसी तरह युवा मोर्चा द्वारा 11,12 व 13 अगस्त को विधानसभा में तिरंगा यात्राओं के साथ 14 को स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारकों पर माल्यार्पण करने के साथ विभाजन विभीषिका दिवस भी मनाया जाएगा। जिसमें प्रदर्शनियों गोष्ठियों के साथ अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। हर घर तिरंगा अभियान भारत के स्वाभिमान एवं देश की शान तिरंगे को हर घर फहराने की राष्ट्र प्रेम की उस भावना को जागृत करने के इस अभियान में पार्टी ही नहीं बल्कि समाज,जनता की सहभागिता को भी सुनिश्चित की अपील की है।
इनकी रही उपस्थिति
पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक संतोष बरकडे, पूर्व विधायक दिलीप दुबे,नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दुबे, महेंद्र सिंह ठाकुर,अरुण जैन, शिशिर पांडे,अनुपम सराफ,अंकित तिवारी, सियोल जैन,सुग्रीव श्रीवास,सृजल जैन,अभिषेक जैन,संजय पाठक सहित पार्टी ने पदाधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर 8819052418