

पीड़ितों से बोले सांसद सरकार करेगी हर संभव मदद, प्रभावितों को मिलेगी राहत
बाढ़ प्रभावित हरदी कुकर्रा गांव का आशीष दुबे ने किया दौरा
सिहोरा
सांसद आशीष दुबे शनिवार को
सिहोरा तहसील के बाढ़ प्रभावित हरदी कुकर्रा गांव पहुँचे। सांसद ने बारिश और नदी से हुए नुकसान की जानकारी ली। साथी प्रभावित ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि आपदा की इस घड़ी में सरकार आपके साथ है। पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी और उसके लिए सर्वे का काम भी शुरू हो गया है। जो भी रास्ते या रोड खराब हो गई है उसे जल्द बनाया जाएगा। सांसद में एसडीएम को तत्काल निर्देश दिए की सर्वे का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए और जो भी नुकसान हुआ है पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत राशि प्रदान की जाए।
सांसद आशीष दुबे दोपहर 2 बजे के लगभग विधायक संतोष बरकड़े, पूर्व विधायक दिलीप दुबे, नंदनी मरावी, नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दुबे, राजा मोर, भाजयुमो जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजमणि बघेल, पुष्पराज बघेल सहित कार्यकर्ताओं के साथ बाढ़ प्रभावित
हरदी कुकर्रा गांव पहुचे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को दी जा रही मदद की जानकारी एसडीएम रूपेश सिंघई से ली। बाढ़ से कई परिवारों के गृहस्थी का सामान और सब कुछ बर्बाद हो गया था उन्होंने अपनी पीड़ा सांसद से व्यक्त की। सांसद आशीष दुबे ने बाढ़ आपदा के दौरान ग्राम पंचायत कुम्ही सरपंच मोहन मिश्रा और ग्रामीणों की प्रशंसा की।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर 8819052418