



बिलासपुर। देवरीखुर्द भाजपा महिला मोर्चा देवरीखुर्द मस्तूरी विधानसभा के वार्ड क्रमांक 42 व 43 में अभियान चलाते हुए लोकसभा प्

प्रात्याशी तोखन साहू के पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्होंने महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में जुटने का आह्वान किया और प्रदेश में महिला राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही महतारी वंदन योजना वह राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर रोशनी डाली।
उन्होंने इस समय को महिलाओं की आर्थिक स्थिति और रोजगार संबंधी समस्याओं को हल करने के लिए उठाने का समय बताया। उन्होने कहा केंद्र की मोदी सरकार महिलाओ के हित में कार्य कर रहि है महिला मोर्चा ने अपने दौरे में देवरीखुर्द वार्ड क्रमांक 42 ,43 बूटापारा, दोमुहानी, बरखदान, देवरीडीह, खाल्हेपारा में जनसंपर्क किया उनकी इस पहल से वार्ड की महिलाओ ने उनकी ओर से प्रेरित होकर उनके पक्ष में मतदान करने का आश्वासन दिया। और भाजपा लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू को विजय दिलाने का संकल्प लिया।


मोबाइल – 9425545763