


मस्तुरी। कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में झटका पे झटका लग रहा है। एक के बाद एक पार्टी के नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। भाजपा का दावा है कि अब तक हजारों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। सोमवार को मस्तुरी विधानसभा के ग्राम नवगांव में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। आपको बता दे की बिलासपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू अपना नामांकन 18 तारीख को जमा करेंगे नामांकन जमा करने के 2 दिन पूर्व मस्तुरी विधानसभा के ग्राम नवगांव के 10 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवेश किया।

राजमहंत राजेश्वर भार्गव जिला पंचायत सभापति के नेतृत्व में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा का भगवा गमछा पहनाकर भाजपा प्रवेश कराया। जिसमें मनहरण घृतलहरे, ईश्वर सोनसाय घृतलहरे, वेदराम सोनवानी, पप्पु जगजीवन सोनवानी, प्रकाश घृतलहरे, मानसिंह घृतलहरे गुहाराम सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा मे शामिल हुए साथ ही हरगोविंद महेश्वरी ससंयोजक मस्तुरी विधानसभा, सुखराम खुटे, गजपाल चंद्रसेन, सुभाष टंडन, अनिल डहरीया, दिलहरण सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.