

सिहोरा जिला और जबलपुर उप राजधानी कहने वाले हुए भाजपाई

सिहोरा
जबलपुर जिले की राजनीति में विधानसभा चुनाव के पहले सिहोरा को जिला बनाने की मांग को प्रमुखता से रखने वाली एकता ठाकुर और विगत दिनों से जबलपुर को उप राजधानी बनाने की मांग करने वाले जबलपुर महापौर जगत बहादुर अन्नू भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस पार्टी अपने दोनों लोकप्रिय नेताओं के भाजपा में जाने से हैरान है।
सिहोरा जिला और जबलपुर उप राजधानी का क्या होगा?
जैसे ही एक एक करके इन दोनों राजनेताओं ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थामा अब आमजन में यह चर्चा है कि क्या अब कभी भाजपा में जाने के बाद ये दोनों राजनेता अपनी बातों पर कायम रहेंगे।क्या भाजपा में रहते एकता ठाकुर सिहोरा जिला और जगन जबलपुर के उप राजधानी बनाए जाने की वकालत करेगें? विदित हो कि सिहोरा को जिला बनाने की मांग को अपनी तरफ से प्रमुखता से कांग्रेस प्रत्याशी रही एकता ठाकुर ने जोर शोर से उठाते हुए भाजपा पर सिहोरा की उपेक्षा के लगातार आरोप लगाए थे और इसी के चलते उन्होंने विधानसभा में कांग्रेस के मजबूत प्रत्याशी होने का नाम कमाया । मोदी के शासन की प्रसिद्धि के बीच भाजपा के लिए सुरक्षित रहती जबलपुर महापौर की सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी रहे जगत बहादुर अन्नू ने विजय श्री प्राप्त कर मरती कांग्रेस में प्राण फूंके थे।अब जबकि जबलपुर का एक बड़ा कांग्रेसी चेहरा जगत बहादुर अन्नू माने जाने लगे थे भाजपा ने उसे भी अपने में शामिल करके लगभग जबलपुर को कांग्रेस मुक्त करने की दिशा में ला दिया है।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर 8819052418