



मस्तूरी। हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी छ.ग.श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ मस्तूरी के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन मस्तूरी क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने किया,संघ के द्वारा प्रतिवर्ष वार्षिक कैलेंडर बनवाया जाता है जिसे मस्तूरी क्षेत्र में वितरण किया जाता है, संघ के वार्षिक कैलेंडर को मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया,जनपद सभापति दामोदर कांत, युवा नेता शशी पाटले व एसडीएम अमित सिंन्हा, तहसीलदार प्रमोद पटेल, जनपद सीईओ जेआर भगत, विकासखंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी भारद्वाज, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी रुचि विश्वकर्मा, सहीत कई जन प्रतिनिधियों के हाथों विमोचन कराया गया,

छ.ग. श्रमजीव पत्रकार कल्याण संघ मस्तूरी के वार्षिक कैलेंडर को प्रशासन के सभी ने संघ को बधाई शुभकामनाएं दी,इस अवसर पर,संघ के संरक्षक विजय सुमन, अध्यक्ष रघु यादव, उपाध्यक्ष हरिओम श्रीवास, सचिव विनोद बघेल,सह.सचिव दिनेश पाटले,का.सदस्य हरी यादव, अनुराग साहू,करन अंचल, चंन्द्रप्रकाश निर्णेजक, धनंजय खुटें, अमित खुटें आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।