

रातावाडी क्षेत्र का वर्षों पुराना सपना साकार हो रहा है, यह कहना है दुल्लभछड़ा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं का

असम। करीमगंज जिले के दुल्लभछड़ा में भारतीय जनता पार्टी दुल्लभछड़ा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने 4 फरवरी (रविवार) को मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखने के लिए भारत के प्रधान मंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री को धन्यवाद के साथ मोदी जी जिंदाबाद, हिमंत विश्व शर्मा जिंदाबाद विधायक विजय मालाकार जिंदाबाद के नारे लगे और पद यात्रा निकाली।

पद यात्रा के समापन के बाद कार्यकर्ताओं ने मीडिया के सामने ये बातें कहीं राताबाड़ी क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत ही अच्छी खबर यह है कि लंबे समय का सपना सच हो गया. राताबाड़ी मेडिकल कॉलेज भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और असम राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने गुवाहाटी से एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हरी झंडी दी. इस शुभ अवसर पर गुवाहाटी में रातावाड़ी विधायक कार्यक्रम में भाजपा पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ मौजूद रहे।

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उमाशंकर बानिया ने कहा कि विकास की यह लहर भाजपा के कारण चल रही है और इस लंबे समय से प्रतीक्षित मेडिकल कॉलेज के कार्यान्वयन के लिए देश के प्रधान मंत्री और असम राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा को भी धन्यवाद क्योंकि उनके प्रयासों के चलते यह मुमकिन हुआ। पद यात्रा में करीमगंज जिला ओबीसी महासचिव प्रणब मुखर्जी, लालछड़ा जीपी अध्यक्ष संजय गोस्वामी, दर्रगारबंद जीपी अध्यक्ष हेमचंद्र चटर्जी, मनोरंजन सिन्हा, दुल्लभछड़ा भाजपा मंडल समेत भाजपा पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित थे।