


बिलासपुर। भाजपा जिला बिलासपुर की कार्यसमिति बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर आज होगी महत्वपूर्ण चर्चा
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला बिलासपुर की कार्यसमिति की बैठक आज, 31 जनवरी, दोपहर 1 बजे भाजपा कार्यालय बिलासपुर में आयोजित होगी बैठक में लोकसभा चुनाव की दृष्टि से आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी
भाजपा कार्यालय बिलासपुर से मिली जानकारी के अनुसार ने बैठक में मार्गदर्शन के लिए विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक अमर अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, विधायक धर्मजीत सिंह, और विधायक सुशांत शुक्ला उपस्थित रहेंगे।
जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, और मोहित जायसवाल ने बैठक में आपेक्षित भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष महामंत्री, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा विस्तारक, भाजपा मंडल संगठन प्रभारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री, जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष को आग्रह किया है कि वे दोपहर 1 बजे भाजपा कार्यालय बिलासपुर में उपस्थित हों।

मोबाइल – 9425545763