

श्री राम दरबार की बूढ़ी माई महिला मंडल ने सजाई झांकी
शिव मंदिर बाबाताल में किया पूजन

सिहोरा
श्री अयोध्या धाम भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर बूढ़ीमाई महिला मंडल की सदस्य महिलाओं ने भगवान श्री राम के दरबार की भव्य झांकी सजाई। राम दरबार की सजीव झांकी के साथ महिला मंडल की सदस्य बूढ़ी माई मंदिर से सिहोरा के सिद्ध क्षेत्र शिव मंदिर बाबाताल पहुंच कर भगवान श्री राम के दरबार का पूजन अर्चन किया। पूजन अर्चन कार्यक्रम में महिला मंडल की सत्यभामा पाठक, माधुरी चौबे, पूजा चौबे, प्रिया चौबे, श्रद्धा पाठक, रिचा तिवारी, पूजा तिवारी, रश्मि तिवारी मंजू दीक्षित के साथ बड़ी संख्या में बूढ़ी माई महिला मंडल की सदस्य महिलाएं शामिल रहीं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर 8819052418