


बिलासपुर। लम्बे इंतजार के बाद आज श्रीराम जन्मभूमि पर नवनिर्मित मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। भक्त को इस क्षण का बेसब्री से इंतजार था और आज वह शुभ घड़ी आ गई है। हर भक्त भावुक है। और हर व्यक्ति चाहता है कि इस आयोजन में वह भी अपनी साहभागिता निभाए। यह सब हम प्रदेश सहित देश वासियों के लिए भावुक व उत्साहित करने वाला समय है। इस मौके पर में बिलासपुर सहित प्रदेश वासियों को डॉ. उज्वला कराड़े आप पार्टी की तरफ से मंदिर निर्माण व प्राण प्रतिष्ठा के लिए रामभक्तों को शुभकामनाएं व बधाई देती हूं। यह दिन हमारे लिए किसी त्यौहार से कम नही है। सही मायने में हम सभी वर्षों बाद आज दीपावली मनायेगें। छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल भी है। इस नाते राम हमर भांजा है।

मोबाइल – 9425545763