

श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या का पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा का गांधीग्राम में नगर भ्रमण, भव्य स्वागत हुआ

सिहोरा
श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश रविवार सुबह गांधीग्राम पहुंचे। पूजित अक्षत कलश को श्री राम जानकी मंदिर गांधीग्राम में अष्टधातु निर्मित श्री राम जानकी की प्रतिमा के सामने रखकर पुजारी द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजन अर्चन किया गया। अक्षत कलश को भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुष्पराज सिंह बघेल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल द्वारा शिरोधार्य कर श्री राम भक्तों, सनातनियों, महिला पुरुषों सहित नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के साथ बच्चे भी बाल हनुमान की वेशभूषा में सुन्दर झांकी के साथ नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए बड़ी मढिया नो देवी मंदिर, भैंरव घर होते हुए बड़े हनुमान मन्दिर बुढ़ानसागर पहुंची।
इस दौरान भक्तो ने जय श्रीराम के नारे लगाये गये। जय श्री राम के उद्घोष से पूरा इलाका गुंजायमान हो गया। महिला पुरुष भक्तों ने पुष्प वर्षा के साथ अक्षत कलशों का आरती उतारकर जोरदार स्वागत किया गया। इन कलशों को हनुमान मंदिर तक लाया गया। यहां पर पूजा अर्चना के साथ ही इन कलशों को दर्शनों के लिए रखा गया जहां भक्तों ने बड़ी संख्या में दर्शन, पूजन किए।
पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल गजराज सिंह बघेल पूर्व जनपद सदस्य महेश सेन,पूर्व जल उपभोक्ता संस्था अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद काछी, भागचंद साहू, इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुष्पराज सिंह बघेल ने कहा कि श्री रामलला जी की भव्य प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण हेतु आये “अक्षत कलश” के साथ पीले चावल प्रत्येक घर में जाएंगे और वहां पर इस महा उत्सव के भाग लेने के लिए लोगों को न्योता दिया जा रहा है सभी सनातनी प्रेमियों एवं राम भक्तों से प्रार्थना है कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या जी पहुंच कर इस भव्य आयोजन में सहभागी बने।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर 8819052418