Friday

14-03-2025 Vol 19

3 वर्ष में 700 ग्रामों एवं 100,000 सदस्यता का लक्ष्य, सभी 12 तहसीलों में सदस्यता की तैयारी शुरू”




बिलासपुर। भारतीय किसान संघ प्रत्येक 3 वर्ष में सदस्यता करता है इस बार बिलासपुर जिले में 700 ग्रामों एवं 100000 सदस्यता करने का लक्ष्य तय किया है बैठक में सभी 12 तहसीलों में सदस्यता की जाएगी ऐसा सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है। भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री नवीन शेष ने अपने उद्बोधन में भारतीय किसान संघ की स्थापना की पृष्ठभूमि पर चर्चा करते हुए बताया कि भारतीय किसान संघ गैर राजनीतिक संगठन है और यह संगठन किसान हित के कार्य करते हुए सरकारों पर उनकी नीतियों एवं मुद्दों को लेकर दबाव बनाता है ताकि सरकार बेलगाम ना हो जाए।
भारतीय किसान संघ के प्रदेश मंत्री ने अधिक से अधिक सदस्य बनाने का आग्रह सभी कार्यकर्ताओं से किया। बैठक के अंत में बिलासपुर जिले के कार्यकारी अध्यक्ष राजू सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को आवाहन करते हुए कहा की जो हमने संकल्प लिया है सदस्यता बनाने हेतु उसे हम पूरा जोर लगाकर करेंगे इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य माधव सिंह, कार्यकारी मंत्री आर एस पांडे, अनिल कुमार पटेल, विक्रम सिंह उत्तम राय जी रमेश कुमार गुप्ता जी राम साहू जी आनंद कुमार ध्रुव राजेश भाई का बजरंग साहू मंगल सिंह मरकाम दिनेश यादव राजकुमार कौशिक आदि कृषक बंधु उपस्थित थे

Avatar photo

जय शंकर पाण्डेय

<strong>मोबाइल - 9425545763</strong>