

व्यापारी, पटवारी के बाद कृषि उपज मंडी के कर्मचारी भी हड़ताल पर

मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री ने उपज मंडी कर्मचारियों को मंडी बोर्ड में सम्मिलित किए जाने की थी घोषणा, ज्ञापन सौंपकर भारसाधक अधिकारी को दी सूचना
सिहोरा
व्यापारी, पटवारी के बाद कृषि उपज मंडी समिति के कर्मचारी भी शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। संयुक्त संघर्ष मोर्चा मध्य प्रदेश मंडी भोपाल के आह्वान पर मध्य प्रदेश की समस्त कृषि उपज मंडी समितियां के कर्मचारियों ने शुक्रवार को भारसाधक अधिकारी एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर हड़ताल पर जाने की सूचना दी। कृषि उपज मंडी सिहोरा के 48 कर्मचारियों ने एसडीएम सिहोरा धीरेंद्र सिंह (भारसाधक अधिकारी) कृषि उपज मंडी सिहोरा को ज्ञापन के माध्यम से हड़ताल पर जाने की सूचना दी। संभागीय अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर के निर्देशन में मंडी कर्मचारी संघ से सिहोरा के रामरूद्र तिवारी, ऋतुराज तिवारी, अभय दुबे, योगेंद्र सोंधिया, नितिन गुप्ता, विवेक गुप्ता, शिवलाल कुलेश, अनीश श्रीवास्तव एवं समस्त कर्मचारी गण उपस्थित थे।
ये है मामला
मध्य प्रदेश की समस्त कृषि उपज मंडियों में कार्यरत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मंडी बोर्ड भोपाल के बैनर तले लंबे समय से मंडी कर्मचारियों का अम्मेलन ( राज्य मंडी बोर्ड में शामिल) किए जाने की मांग के साथ अन्य मांगे सरकार से कर रहे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कृषि मंत्री कमल पटेल मंडी कर्मचारियों को इस मांग को जल्द पूरा किए जाने की घोषणा की लेकिन लाख प्रयास के बावजूद मंडी कर्मचारियों को मध्य प्रदेश राज्य मंडी बोर्ड में शामिल नहीं किया गया। इसके विरोध में संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर मंडी के समस्त कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर 8819052418