

जन आशीर्वाद यात्रा का सिहोरा जिला आंदोलनकारी ने किया विरोध-प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झडप

सिहोरा को जिला नहीं बनाए जाने से आक्रोश : यात्रा में शामिल नेताओं को दिखाए काले झंडे, वापस जाओ की लगाए नारे,
सिहोरा
भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा के गुरुवार रात सिहोरा विधानसभा पहुंचने पर आंदोलनकारी ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारी द्वारा जनदर्शन यात्रा में शामिल केंद्रीय मंत्रियों को काले झंडे दिखाए जाने के दौरान पुलिस से झड़प भी हुई। आंदोलनकारी ने जनदर्शन यात्रा में शामिल मंत्रियों और भाजपा नेताओं के खिलाफ वापस जाओ के नारे भी लगाए। भारी विरोध प्रदर्शन और पुलिस बल के बीच जनदर्शन यात्रा सिहोरा बस स्टैंड पहुंची।
बस स्टैंड में आमसभा में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश और देश की डबल इंजन सरकार के कार्यकाल में विकास तेजी से हो रहा है सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। प्रहलाद पटेल ने कहा कि सिहारा को जिला बनाने का समर्थन करते हैं। केंद्रीय मंत्री फग्गन से कुलस्ते ने कहा कि प्रदेश समृद्ध हो रहा है। हम जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से जनता से विधानसभा चुनाव में जीत का आशीर्वाद लेने निकले हैं। सांसद राकेश सिंह संसदीय क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। सभा को यात्रा प्रभारी सांसद राव उदय प्रताप सिंह, सह प्रभारी अभिलाष पांडे, विधायक नंदनी मरावी, पूर्व विधायक दिलीप दुबे, भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष रानू तिवारी ने भी संबोधित किया। मंच में जनपद अध्यक्ष रश्मि महेंद्र अग्निहोत्री, नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दुबे, भाजपा प्रदेश समिति सदस्य राजा मोर विनय असाटी, जिला महामंत्री राजेश दहिया, मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी, भाजयुमो जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल जिला उपाध्यक्ष पुष्पराज सिंह बघेल, अर्चना कोरचे, खिलाड़ी सिंग आर्मो, विनय जैन के साथ बड़ी संख्या में भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
धरना स्थल पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री पटेल, नारेबाजी के चलते वापस लौटे
जनदर्शन यात्रा की सभा के बाद केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल सिहोरा को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के आंदोलनकारी से मिलने धरना स्थल पहुंचे। लेकिन लगातार हो रहे नारेबाजी के चलते बिना कुछ बात किए केंद्रीय मंत्री वहां से लौट आए।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर 8819052418