

भाजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कृषि उपज मंडी प्रांगण सिहोरा में आज

सिहोरा
भारतीय जनता पार्टी सिहोरा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को दोपहर 12 बजे कृषि उपज मंडी प्रांगण पहरेवा नाका खितौला सिहोरा में आयोजित है।
भारतीय जनता पार्टी सिहोरा नगर मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी एवं महामंत्री विनय जैन ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद एवं लोकसभा के मुख्य सचेतक राकेश सिंह, सिहोरा विधायक एवं भाजपा प्रदेश मंत्री नंदनी मरावी, विधायक प्रणय पांडे, पूर्व विधायक दिलीप दुबे, भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष रानू तिवारी, नगर पालिका सिहोरा अध्यक्ष संध्या दुबे, जनपद अध्यक्ष रश्मि मनेंद्र अग्निहोत्री एवं भारतीय जनता पार्टी सिहोरा नगर मंडल के प्रदेश पदाधिकारी ,ज़िला पदाधिकारी ,मंडल पदाधिकारियों ,मोर्चों प्रकोष्ठों के पदाधिकारी ,बूथों के अध्यक्ष बूथ समिति के पदाधिकारी, पन्ना प्रमुख ,पन्ना समिति के लोग व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता शामिल होंगे।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर 8819052418