

बिना मैपिंग और अनुबंध के सियाराम वेयरहाउस में रखा जा एफपीओ का गेहूं

मझौली तहसील का मामला : जिम्मेदार अधिकारियों ने नियम को रख दिया ताक में, प्रथम वेयरहाउस में हो रही है गेहूं की खरीदी
सिहोरा
समर्थन मूल्य पर गेहूं की सरकारी खरीदी में विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने नियमों को ताक पर रख दिया है। वेयरहाउस मालिकों से सांठगांठ कर जिस खरीदी केंद्र ( वेयर हाउस) में खरीदी हो रही है उसके उलट दूसरे वेयरहाउस में बिना अनुबंध और मैपिंग के धड़ल्ले से गेहूं रखा जा रहा है। वही जिम्मेदार अधिकारी बारिश का बहाना बनाकर गोलमोल जवाब दे रहे हैं।
ये है मामला
समर्थन मूल्य पर गेहूं की सरकारी खरीदी के लिए मझौली तहसील के कुसगवा मंदरा रोड पर प्रथम वेयरहाउस में मेकडोन एफपीओ को गेंहू खरीदी का केंद्र बनाया था। खरीदी के दौरान वेयरहाउस पूरी तरह भर गया। खरीदी प्रभारी ने विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से सांठगांठ कर वेयरहाउस से करीब 100 से 200 मीटर दूर सियाराम वेयरहाउस में खरीदे गए गेहूं की करीब 15000 बोरियां (लगभग 8000 से 9000 क्विंटल) रखवा दी।
वेयर हाउस का अनुबंध, मैपिंग नही
शासन के नियमानुसार यदि कोई वेयरहाउस खरीदी के दौरान पूरी तरह भर जाता है तो संबंधित वेयरहाउस का गेंहू दूसरे वेयरहाउस में रखने से पहले वेयरहाउस लॉजिस्टिक कार्पोरेशन और वेयरहाउस मालिक के बीच अनुबंध होना जरूरी है। आप ही संबंधित वेयरहाउस की मैपिंग भी होना चाहिए। इसके बाद ही वेयरहाउस में माल रखा जा सकता है जिसकी विधिवत अनुमति दी जाती है। लेकिन इसमें शासन के सभी नियमों को दरकिनार कर वेयरहाउस मालिक और संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने गेहूं को सियाराम वेयरहाउस में रखवा दिया।
चाचा कर रहा खरीदी, भतीजे का है वेयर हाउस
सूत्रों के मुताबिक प्रथम वेयरहाउस जिसमें शासन ने मेकडोन एफपीओ को खरीदी केंद्र बनाया है उसका प्रभारी क्षेत्र का ही एक व्यक्ति है। प्रथम वेयरहाउस में हो रही खरीदी कागे हूं जिस सियाराम वेयरहाउस में जा रहा है वह खरीदी प्रभारी का भतीजा है।
क्या कहते हैं जिम्मेदार
सियाराम वेयरहाउस वेयरहाउस का कोई भी अनुबंध या मैपिंग नहीं हुई है। प्रथम वेयरहाउस खरीदी केंद्र बनाया गया था जो पूरी तरह भर गया है। प्रथम वेयरहाउस के बाहर रखी हुई गेहूं की बोरियों को बारिश से बचाने के लिए सियाराम वेयरहाउस में रखवाया जा रहा है।
पल्लवी जैन, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सिहोरा

विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर 8819052418