
निष्काम भक्ति से जीव का संबध परमात्मा से जुड जाता है- सियावल्लभ दास
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर लगे नंद के आनंद भयो के जयकारे


सिहोरा
राधे राधे महिला सत्संग मंडल द्वारा वार्ड नम्बर 11 में पुलिस थाने के पास चल रही भागवत कथा में संत सियावल्लभ दास वेदांती जी महाराज द्वारा कथा के चौथे दिन शुक्रवार को प्रहलाद चरित्र,श्रीराम चरित्र,श्रीकृष्ण जन्म की कथा एवं नंदोत्सव का वर्णन किया गया। संत जी भक्त प्रहलाद के चरित्र की मीमांसा करते हुए कहा की जिस तरह भक्त प्रहलाद ने भगवान की भक्ति कर उनको प्राप्त कर लिया उसी तरह हर भक्त अगर प्रभु की निष्काम भक्ति करे तो उसका संबध परमात्मा से जुड जायेगा। श्रीकृष्ण जन्म की कथा का वर्णन करते हुए महाराज जी ने बताया कि कंस की कारागार में वासुदेव- देवकी के यहां भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। उनका लालन-पालन नंदबाबा के घर में हुआ था। इसलिए नंदगांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण ने अत्याचारी कंस का वध करके पृथ्वी को अत्याचार से मुक्त किया और अपने माता-पिता को कारागार से छुड़वाया। महाराज जी ने कहा देवता और दैत्य दो विचार है देवता का मतलब करुणा ममता दया और दैत्य का मतलब काम क्रोध लोभ मोह।महाराज श्री ने कहा की जब तक गुरु अपने शिष्य को परमात्मा के दर्शन न करादे तब तक गुरु का जीवन भी सफल नही होता। जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ तो कथा पंडाल में सैकड़ों भक्त नंद के आनंद भयो के जयकारा लगाते हुए नांचने लगे कथा स्थल को विशेष रूप से सजाकर लडडू का प्रसाद वितरण किया गया। कथा के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संध्या दुबे,पूर्व विधायक दिलीप दुबे,पार्षद रीता शुक्ला राकेश पाठक,राजेश मिश्रा, राजू तिवारी, अनिल तिवारी, सुनील तिवारी गुड्डू, सुनील तिवारी नंदू,प्रवीण कुररिया,शैलेन्द्र दुबे,विनय असाटी,सतेन्द्र तिवारी, प्रशांत बाजपेयी, मंजू दुबे,निर्मल दुबे,अनीता त्रिपाठी,सरोज शुक्ला,सरोज पटेल,राधिका पटेल,अनीता शुक्ला,पार्वती नायक,पार्वती यादव,मीना पटेल,विनीता दुबे,दीपा तिवारी,संजना पटेल, माधुरी त्रिपाठी,अनीता लखेरा,मंजू मिश्रा,संजना पटेल,मधु ठाकुर आदि ने व्यासपीठ का पूजन किया।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर 8819052418