

देश के महिलाओं नौजवानों किसानों की किसी ने चिंता की है तो वो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने : सांसद राकेश सिंह
केंद्र सरकार की उपलब्धियों को
गिनाया, गोसलपुर में हुआ भव्य स्वागत
सिंहोरा
जबलपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद राकेश सिंह सिहोरा विधानसभा के विभिन्न गांवो के दौरा कार्यक्रम के तहत शनिवार की रात गोसलपुर झंडा बाजार में ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित जन संवाद कार्यक्रम मे
उपस्थित जनता को संबोधित करते हुये सांसद सिंह ने कहा की देश की महिलाओं नौजवानों किसानों की किसी ने चिंता की है तो वो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। आज देश मे एक अच्छा वातावरण निर्मित हुआ है। विकास की गंगा बह रही है सरकार गरीबों के उत्थान के लिए निरंतर काम कर रही है वही इस मौके पर सिहोरा विधायक श्रीमती नंदनी मरावी ने भी प्रदेश सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
इस मौके पर सांसद सिंह ने अपनी सांसद निधि से बड़ी मढिय़ा मंदिर मे दो लाख रूपये एंव मुक्तिधाम मे दो लाख रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की। इस मौके पर जिला पंचायत के अध्यक्ष संतोष वरखडे, भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष रानू तिवारी, जिला उपाध्यक्ष पुष्पराज सिंह बघेल, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अलका गर्ग, राजा मोर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल, मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल, अनुपम सराफ, राजेश दाहिया, अंकित तिवारी केके दुबे जनपद सदस्य धर्मेंद्र सिंह राजपूत गोविंद राय महेंद्र सिंह ठाकुर सुखदेव पटैल आकाश जैन राम विश्वास शुक्ला अरूण सराफ अनिल चौधरी हेमचंद असाटी अनिल सराफ धीरेंद्र भदोरिया गोंविद पटैल अमित सिंह परिहार योगेंद्र चौबे आयुष जैन सचिव प्रदीप यादव बडडा साहू मूरत सिंह माना नरेश पटेल चंदा पटेल ज्योति दाहिया सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

मोबाइल – 9425545763