

Breaking news सुशील वर्मा बने नगरपालिका सिहोरा के मुख्य नगरपालिका अधिकारी
सिहोरा
संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास जबलपुर संभाग में आदेश जारी करते हुए सिहोरा नगर पालिका परिषद मुख्य नगरपालिका अधिकारी के पद पर सुशील वर्मा को पदस्थ किया है। वर्तमान में सुशील वर्मा नगर पालिका परिषद सिहोरा में राजस्व उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ हैं।
मालूम रहे कि शासन ने नगर पालिका परिषद सिहोरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लक्ष्मण से सारस का तबादला मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद मलाजखंड(बालाघाट) कर दिया था। जिसके बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी का पद रिक्त पड़ा हुआ था जिसको लेकर संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास जबलपुर संभाग ने बुधवार को पूरा नगरपालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी की पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए।

मोबाइल – 9425545763