

रायपुर- दिल्ली। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मीडिया से राजधानी दिल्ली में विशेष बातचीत की। उनहोंने कहा कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का केंद्रीय गृहमंत्री से भेंट मुलाकात कार्यक्रम प्रायोजित है। यह भेंट मुलाकात कार्यक्रम नहीं हेट मुलाकात कार्यक्रम है। छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की हवा चल रही है, वहां 2023 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। कल छत्तीसगढ़ को लेकर दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक होगी।
विदित हो कि देश के गृहमंत्री अमित शाह का हाल ही में छत्तीसगढ़ प्रवास हुआ था, जहां छत्तीसगढ़ की वर्तमान परिस्थितियों को लेकर हमने अमित शाह को जानकारी दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट कार्यक्रम पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने निशाना साधते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट मुलाकात कार्यक्रम प्रायोजित है। यह भेंट मुलाकात कार्यक्रम नहीं हेट मुलाकात कार्यक्रम है। टिकट वितरण को लेकर हमारी पार्लियामेंट्री बोर्ड निर्णय लेती है। छत्तीसगढ़ में कोई काम नहीं हुआ है। राज्य सरकार और विधायकों के खिलाफ जनता में रोष है।
छत्तीसगढ़ में विकास कार्य ठप : अरुण साव
छत्तीसगढ़ में विकास के सारे काम ठप है। भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया है। छत्तीसगढ़ धर्मांतरण और अपराध का गढ़ बन गया है। धर्मांतरण का खुला खेल राज्य सरकार के संरक्षण में चल रहा है। छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की हवा चल रही है। छत्तीसगढ़ में 2023 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। भारतीय जनता पार्टी चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहती है। आने वाले समय में भी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के प्रवास छत्तीसगढ़ में होते रहेंगे।

मोबाइल – 9425545763