Friday

14-03-2025 Vol 19

ट्रैक्टर पलटा, चालक की दर्दनाक मौत


ट्रैक्टर पलटा, चालक की दर्दनाक मौत

सिहोरा 
गोसलपुर के ग्राम घुटना के पास शुक्रवार रात एक ट्रैक्टर पलट गया। घटना में ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर के नीचे फंस गया। जैसे-तैसे उसे निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घो​षित कर​ दिया गया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने उसे परिजनों को सौंपा।

 पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गोसलपुर पुलिस ने बताया कि ग्राम घुघरीकला निवासी ​शिवकुमार झारिया (50) शुक्रवार रात ट्रैक्टर से घर लौट रहा था। वह ग्राम घुटना के पास पहुंचा ही था कि ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हुआ और पलट गया। घटना में ​शिवकुमार झारिया भी ट्रैक्टर के नीचे दबकर बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे सिर और हाथ पैर में गंभीर चोटें आई। घटना के तत्काल बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे। तब तक परिजन भी जानकारी लगने पर पहुंच गए थे। सभी ने ​जैसे-तैसे ट्रैक्टर हटाया और ​शिवकुमार को उसके नीचे से निकाला। ​शिवकुमार को तत्काल सिहोरा शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घो​षित कर दिया गया।
Avatar photo

जय शंकर पाण्डेय

<strong>मोबाइल - 9425545763</strong>

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *