

वर्षों से अंत्येष्टि सहायता राशि पाने भटक रहे परिवारों को मिले चेक
नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे ने ग्राही परिवारों को भुगतान की राशि
सिहोरा
मध्यप्रदेश शासन द्वारा शुरू की गई अंत्येष्टि सहायता की राशि पाने के लिए नगर पालिका सिहोरा के कई हितग्राहियों के परिवार जन वर्षों से अंत्येष्टि सहायता राशि पाने के लिए भटक रहे थे। उनकी परेशानी को नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे देखते हुए तत्काल मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश देकर आठ हितग्राही के परिवार जनों को अंत्येष्टि सहायता का चेक से भुगतान किया। अंत्येष्टि सहायता मिलने के बाद हितग्राहियों ने नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे के पार्षदों को बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया।
नगर पालिका अध्यक्ष के चेंबर में नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे, वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद शारदा बर्मन, वार्ड क्रमांक 15 से पार्षद अंकुश नायक, वार्ड क्रमांक 13 से पार्षद राजेश चौबे, वार्ड क्रमांक 10 से पार्षद लीला सुप्पी बर्मन, वार्ड क्रमांक 17 से पार्षद रमेश पटेल की उपस्थिति में वर्षों से अंत्येष्टि सहायता के लिए भटक रहे हितग्राहियों को सहायता राशि का चेक से भुगतान किया गया।
औचक निरीक्षण में सीट से गायब मिले कर्मचारी, सीएमओ को नोटिस जारी करने दिए निर्देश
नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे ने नगर पालिका सिहोरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई विभागों के कर्मचारी अपनी सीट से गायब मिले। जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष ने नाराजगी जाहिर करते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी लक्ष्मण सिंह सारस को निर्देश दिए कि अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों को नोटिस जारी करें। नगर पालिका में अपने काम करवाने के लिए आने वाले हितग्राहियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
अरुणाम घोष स्टेडियम में खिलाड़ियों, आम लोगों के लिए बेहतर प्रकाश की व्यवस्था
सिहोरा के अरुणाभ बोस स्टेडियम में खिलाड़ियों के के साथ आम लोगों के लिए शाम के समय बेहतर लाइट की व्यवस्था नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे के निर्देश पर की गई है। साथ ही स्टेडियम के अंदर पानी की सिंचाई कर उसे बेहतर बनाया जा रहा है ताकि खिलाड़ी और आम लोगों को इसका लाभ मिल सके।

मोबाइल – 9425545763