Friday

14-03-2025 Vol 19

भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुष्पराज बघेल ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली


भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुष्पराज बघेल ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली

माल्हा गांव पहुंचे बच्चों को बांटी मिठाईयां और पटाखे

सिहोरा
उजास उल्लास और रोशनी का पर्व दीपावली भारतीय जनता पार्टी जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष पुष्पराज बघेल ने जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया। ग्राम पंचायत गांधीग्राम के अंतर्गत आने वाले माल्हा गांव पहुंचकर गरीब बच्चों को भी दीपावली का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया।

गांव के बच्चों को मिठाई, पटाखे देकर दीपावली की खुशियां दोगुनी कर दीं। पुष्पराज सिंह बघेल ने सभी बच्चों के साथ हंसी-खुशी दीपावली का त्यौहार मनाया इस दौरान उन्होंने बच्चों को सीख देते हुए कहा कि पढ़ लिखकर अच्छा इंसान बने और कामयाबी हासिल कर अपने गांव अपने प्रदेश और देश का नाम रोशन करें।
Avatar photo

जय शंकर पाण्डेय

<strong>मोबाइल - 9425545763</strong>

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *