

“जात पात के बंधन तोड़ो भारत जोड़ो भारत”
बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता हुए शामिल
सिहोरा
बायनाड से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी द्वारा सम्पूर्ण देश में निकाली जा रही भारत जोडो यात्रा परिपेक्ष में सिहोरा में कांग्रेस पार्टी द्वारा शनिवार को जगमोहन पार्क खितौला से भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं के साथ , नगर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल थे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य जात पात को के बंधन को तोड़ कर सभी को एक सूत्र में बांधना है। देश में अराजकता का माहौल है लगातार अपराध बढ़ रहे हैं, केंद्र सरकार सिर्फ दिखावे की बातें करती है और जात धर्म के आधार पर लोगों को बांटने की कोशिश कर रही है। सरकार के इस मंसूबे को कांग्रेस पार्टी पूरा नहीं होने देगी।
भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेश प्रभारी विवेक अवस्थी, सह प्रभारी विभाष जैन, जिला प्रभारी पूर्व विधायक सुनील जैन, कांग्रेश जिला ग्रामीण अध्यक्ष राधेश्याम चौबे, पूर्व मंत्री कौशल्या गोटिया, सिहोरा यात्रा प्रभारी बिहारी पटेल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक खरे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जमुना मरावी, खिलाड़ी सिंह आर्मो, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, पार्षद अरशद खान, अमोल चौरसिया, खितौला मंडलम अध्यक्ष पवन सोनी, सुबोध पांडे, रामगोपाल पटेल, अरविन्द चौदहा, विनीत श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद राजेश पटेल, गणेश दहिया, आलोक पांडे, मंसूर मंसूरी, विजयंत साहू, संदीप ब्यौहार, घनश्याम बड़गेंया, प्रकाश कुररिया, मुन्नू दीक्षित, अकरम अंसारी, फैज आलम शाह, शेख साबिर, गुल्लू खान मनीष खम्परिया, सचिन पटेल, राहुल श्रीवास्तव, पापे यादव, दिलीप जैन, मोहन मिश्रा, चंद्रभान उर्मिलिया, अंकित पटेल, आनंद मोहन दाहिया,शम्भू गोंटिया, रामलोचन कोल, प्रतीक पटेल अंकित पटेल आशीष पटेल के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता संगठन के पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता भारत जोड़ो यात्रा में शामिल थे। भारत जोड़ो यात्रा खितौला से होते हुए सिहोरा पहुंची। जहां जयस्तंभ बस स्टैंड में यात्रा का समापन हुआ।
जमकर दिखी गुटबाजी, ब्लॉक युवक कांग्रेस के पदाधिकारी और रहे नदारद
कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में जमकर गुटबाजी भी देखने को मिली। यात्रा के दौरान ब्लॉक कांग्रेस और युवक कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता गायब रहे। वैसे कांग्रेस की यह भारत जोड़ो यात्रा सबको साथ में लेकर चलने के उद्देश्य को लेकर निकाली गई थी लेकिन राजनीति का गढ़ मानी जाने वाली सिहोरा तहसील में कांग्रेस की ऐसी गुटबाजी पार्टी को कहां ले जाएगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा क्योंकि विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ एक साल का समय बचा है। भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेश प्रभारी के साथ साथ जिला के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र से कांग्रेस के बड़े पदाधिकारी और संगठन के नेता शामिल थे।

मोबाइल – 9425545763