Friday

14-03-2025 Vol 19

मझौली में लहराया भाजपा का परचम


मझौली में लहराया भाजपा का परचम
निकाय चुनाव परिणाम : नगर परिषद में भाजपा ने जीते 9 वार्ड, कांग्रेस के हाथ लगी सिर्फ 4 वार्डों में सफलता, 2 वार्डों में निर्दलीयों ने मारी बाजी

मझौली
निकाय चुनाव के दूसरे चरण में नगर परिषद मझौली के घोषित परिणामों में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराया। भाजपा के प्रत्याशियों ने 9 वार्डों में एकतरफा जीत हासिल की, कांग्रेस पार्टी के हाथ सिर्फ 4 वार्ड लगे, वही 2 वार्ड में निर्दलीयों ने बाजी मारी। सहायक रिटर्निग आफिसर प्रदीप मिश्रा ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। विजयी प्रत्याशियों ने जीत के बाद मझौली नगर में जुलूस निकाला कर मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।
सबसे ज्यादा, सबसे कम मतों से जीत
वार्ड क्रमांक 12 से भाजपा के सुनील सोनकर ने निर्दलीय प्रत्याशी महेश खंगार को सबसे ज्यादा 360 मतों से पराजित किया। वही वार्ड क्रमांक 2 से निर्दलीय प्रत्याशी योगिता साहू ने भाजपा के सुरेंद्र कोष्टा को 5 वोटों से हराया।
टिकट नहीं मिलने से लड़े, निर्दलीय हासिल की जीत
वार्ड क्रमांक 2 से योगिता साहू और वार्ड क्रमांक 10 से तेजी पहलवान ने भारतीय जनता पार्टी से टिकट मांगी थी, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दी। जिसके कारण दोनों ने निर्दलीय चुनाव में उतरे और दोनों ने भाजपा के प्रत्याशियों को हराते हुए चुनाव मैदान में जीत हासिल की। 
भाजपा का अध्यक्ष बना तय
नगर परिषद में 9 वार्डों में भाजपा की जीत के बाद अब नगर परिषद में भाजपा का अध्यक्ष बनना तय हो गया है। अब देखना यह होगा कि पार्टी किसे अध्यक्ष के लिए आगे बढ़ाती है।
Avatar photo

जय शंकर पाण्डेय

<strong>मोबाइल - 9425545763</strong>

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *