

मंहगाई के विरोध में कांग्रेस की जनाक्रोश रैली निकली
पेट्रोल डीजल और गैस के बढ़े दामों ने आम जनता को किया त्रस्त
सिहोरा
रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर जिला काँग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम चौबे के आवाहन पर ब्लॉक काँग्रेस कमेटी गोसलपुर अध्यक्ष राजीव तिवारी के नेतृत्व में गोसलपुर व आसपास के क्षेत्रों में भाजपा सरकार के द्वारा डीजल,पेट्रोल, रसोई गैस और खाद्य सामग्री के दामों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में जन आक्रोश रैली निकाली निकाली।
जन आक्रोश रैली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोसलपुर के कार्यकर्ताओं ने कहा कि पेट्रोल डीजल और गैस के लगातार बढ़ते दामों से आम जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। इनके दाम बढ़ने के अलावा खाद्य सामग्री में भी बेतहाशा वृद्धि हो रही है। केंद्र में बैठी है सरकार आम जनता की नहीं बल्कि व्यापारियों और बड़े उद्योगपतियों द्वारा संचालित की जा रही है। जन आक्रोश रैली में वीरेंद्र खरे,मुकेश तिवारी,अशोक विश्वकर्मा, राजेन्द्र तिवारी,प्रमोद शुक्ला, सुरेंद्र शुक्ला,प्रवक्ता गुलाब सिंह मरकाम,संजीव तिवारी,कन्छेदी दाहिया,शिब्बू साहू, सुरेंद्र झारिया, मोहन शुक्ला, सुखचैन साहू, हर्ष तिवारी,जय चौधरी आदि भारी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित हुए।

मोबाइल – 9425545763