

जिसमें मस्तूरी क्षेत्र के कुल 30 ग्राम पंचायतों के रामायण मंडलियों ने अपना पंजीयन कराकर कर इस रामायण मंडली प्रतियोगिता में भाग ले रहे है। रामायण मंडली प्रतियोगिता में भाग लेने वाले टोलियों को पुरस्कार देने का भी प्रावधान है जनपद स्तरीय प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रामायण मंडली को दस हजार रुपए दिया जाएगा। मस्तूरी जनपद पंचायत के नेतृत्व में होने वाले रामायण मंडली प्रतियोगिता का सत्कार भवन में जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर, अध्यक्ष प्रतिनिधि रामनारायण राठौर, सभापति दामोदर कांत एवं जनपद पंचायत मस्तूरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार सिंह लहरें के द्वारा मां सरस्वती के छाया चित्र पर पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया गया।

मोबाइल – 9425545763