

महिलाएं हर क्षेत्र में लहरा रही अपना परचम, किसी क्षेत्र में नहीं है पीछे
महिला सम्मेलन एवं अपराजिता प्रशिक्षण का शुभारंभ
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पंडित विष्णु दत्त शुक्ल उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजन
सिहोरा
सिहोरा के विष्णुदत्त उत्कृष्ट विद्यालय के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मेलन एवं अपराजिता प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। एसडीएम सिहोरा आशीष पांडे के मुख्य आतिथ्य, महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी इंद्र कुमार साहू, विकास खंड शिक्षा अधिकारी अशोक उपाध्याय, ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉक्टर दीपक गायकवाड ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पूजन और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। परियोजना अधिकारी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनांतर्गत किये जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।
आत्मरक्षा के गुर सीखेंगे बालिकाएं
उत्कृष्ट विद्यालय की बालिकाओं को आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण आयोजन का उददेश्य बताया गया। प्रशिक्षण 08 मार्च से 15 मार्च 2022 तक आयोजित किया जायेगा। जिसमें बालिकाओं को मार्शल आर्ट, आत्मरक्षा के तरीके एवं बेसिक कराते का प्रशिक्षण, सेल्फटिफेंस खेल विभाग से नियुक्त प्रशिक्षण किरण विश्वकर्मा एवं मानसी द्वारा दिया जायेगा।
महिलाएं पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं
एसडीएम पाण्डेय द्वारा महिला दिवस की शुरुआत कैसे हुई किसी महिला को आगे बढ़ने के लिए क्या-क्या तैयारी की जाना चाहिए। उनके लिए क्या-क्या शासन के कानून है। जिसके आधार पर वे अपनी रक्षा स्वयं कर सकती है। महिलाओं को अपनी सोच में बदलाव लाने के लिए क्या उपाय करने चाहिए एवं पुरुषों को महिलाओं को आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने महिलाओं एवं बच्चों के लिए चलाई जा रहे कार्यक्रमों को गुणवत्ता पूर्वक चलाये जाने हेतु निर्देशित किया।
उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित
इस अवसर पर शिक्षा जगत की महिलाओं, महिला बाल विकास की पर्यवेक्षकों एवं आगनबाडी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में तहसील विधिक सेवा समिति सिहोरा के राजकुमार नामदेव , एडवोकेट सौरभ पांडे, रवि शंकर बाल्मिक, आशुतोष तिवारी, महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक चंद्रवती तिवारी, रुचि जग्गी, स्वाति खरे, सविता राठौर उपस्थित रही।

मोबाइल – 9425545763