

बूथ समिति के माध्यम से होगे सारे कार्य – राकेश सिह
बूथ विस्तार समिति की बैठक में सांसद ने कहा
सिहोरा
आने वाले समय मे प्रत्येक बूथ समिति अपने बूथ में इतनी मजबूत हो जायेगी की सारे विकास कार्य और राजनैतिक,धार्मिक, समाजिक कार्य उसी के माध्यम से होगे उक्ताशय के विचार जबलपुर के सांसद राकेश सिहं ने स्थानीय विश्राम ग्रह मे आयोजित सभी 37 बूथ विस्तारको, समिति के अध्यक्षों की बैठक में व्यक्त किए । उन्होने आगे कहा की प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत का ही फल है की जहाँ पार्टी को कम बोट मिलते थे आज वहां भी भाजपा के कमल की खेती लहलहा रही हैं सम्पूर्ण क्षेत्र में आज जो भाजपा के कार्यकर्ता का नेटवर्क है वह अन्य किसी पार्टी का नही हैं उन्होने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो विकास के कार्य सात सालो में कर दिए वह काग्रेंस ने 56 सालो में नही किए। हर गरीब को जहां पीएम आवास का घर मिल रहा वही किसानों के खाते में सीधे राशी पहुच रही है जनधन के खाते खुल गये है तथा ग्रामीण जल मिशन योजना के तहत हर घर में पानी पहुचाने कार्य किया जा रहा है ।
विधायक नंदनी मरावी ने कहा की कुशाभाऊ ठाकरे की मध्यप्रदेश।जन्म शताब्दी वर्ष मना रहा है उसी के तहत यह बूथ विस्तार का कार्य किया जा रहा है जिसे क्षेत्र मे हर बूथ विस्तार,समिति अध्यक्ष सक्रियता से कर रहा है इसमे और तेजी लाने की आवश्यकता है। ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुभाष रानू तिवारी ने कहा की बैठक में इतनी बडी संख्या देखकर ही अंदाजा लगाया जासकता है की यहां कितना अच्छा कार्य चल रहा है सभी बूथ अध्यक्षों के साथ बीस समिति सदस्यों के मोबाइल नम्बर के माध्यम से ऐप डाऊनलोड कराकर सारी जानकारी उसमे भरनी है। जिसमे प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय नेत्रत्व भी कार्यकर्ता से सीधे जुड सके। नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक परौहा के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक दिलीप दुबे, प्रदेश कार्यकारिणीसदस्य राजा मोर ,महामंंत्री राजेश दाहिया,राजेश राय,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरविंद पटेल,जिला उपाध्यक्ष पुष्पराज सिंह बघेल,भाजयूमोजिलाध्यक्ष राजमणी सिंह बघेल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शेख शहीद मंसूरी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अलका गर्ग, अनसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष महेन्द्र सिंह ठाकुर मुख्य रूप से मंचासीन थे। सांसद राकेश सिहं ने जहां बूथ अध्यक्षों का स्वागत किया ।

मोबाइल – 9425545763