

60 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई
चुनाव आयोग के आदेश का पालन किया जावे
सिहोरा
पंचायत चुनाव को लेकर सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है और इनका प्रशिक्षण भी शुरू हो गया है कलेक्टर के आदेश पर शासकीय कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगाने के आदेश जारी हुए है। अब इनमें कई तरह की विसंगतियां सामने आ रही है। चुनाव आयोग ने 60 वर्ष से अधिक उम्र तथा दिव्यांग/निशक्त कर्मचारियों की ड्यूटी नही लगाने को कहा था। इसके बावजूद विकासखण्ड सिहोरा में 60 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है, जिससे वे परेशान है।
त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन वर्ष 2021-22 हेतु मतदान कार्मिक की नियुक्ति करने के संबंध में जारी आदेश की कंडिका क्रमांक 12 में स्पष्ट उल्लेखित है कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों , तथा दिव्यांग/निशक्त कर्मचारियों को मतदान दल में शामिल न किया जावे। ऐसे कर्मचारियों से निर्वाचन संबंधी अन्य कार्य संपादित कराया जा सकता है। जबकि विकासखण्ड सिहोरा अंतर्गत संकुलों के अनेक शासकीय शालाओं के 60 वर्ष की अधिक उम्र के शिक्षकों की मतदान दल में ड्यूटी लगाए जाने के आदेश जारी किए गए हैं।
कर्मचारियों की मांग है कि मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए 60 वर्ष से अधिक आयु के उक्त शिक्षकों को राहत दी जावे

मोबाइल – 9425545763